Sunday, October 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत का वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल,बीजेपी विधायक विनोद कंडारी ने दी अहम वीडियो को लेकर जानकारी

देहरादून । उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जहां पदभार ग्रहण कर लिया है। वही तीरथ सिंह रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में तीरथ सिंह रावत ढोल दमाऊ की थाप के साथ मसकबीन पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं । तीरथ सिंह रावत को यूं तो जमीन से जुड़ा हुआ नेता माना जाता है । लेकिन जिस तरीके से उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है उससे लगता है कि तीरथ सिंह रावत अपनी संस्कृति से भी जमीन से जुड़े हुए है। वीडियो में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी भी नजर आ रहे हैं तेजी से वायरल होते हुए वीडियो के बारे में जब हमने जानकारी जुटाने के लिए विनोद कंडारी से बात की तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार का है जब तीरथ सिंह रावत पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे और देवप्रयाग विधानसभा में वह प्रचार करने आए थे . देवप्रयाग विधानसभा के बडियार गढ़ क्षेत्र का का वह वीडियो है जो वायरल हो रहा है। विनोद कंडारी का साथ ही कहना है कि वह मुख्यमंत्री बनने पर तीरथ सिंह रावत को बहुत-बहुत बधाई देते हैं । तीरथ सिंह रावत का व्यवहार बेहद सादगी भरा है। कार्यकर्ताओं में उनको लेकर काफी उत्साह रहता है। 2022 के विधानसभा चुनाव में तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में फिर भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

देखिये वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!