Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

दीपक रावत ने तमाम अफवाओं पर लगाया विराम,सम्भाली नई जिम्मेदारी

देहरादून: IAS दीपक रावत ने आखिरकार चार्ज संभाल लिया है। पिछले कई दिनों से इस बात को लेकर चर्चाएं चल रही थी कि दीपक रावत चार्ज नहीं लेंगे। इस संबंध में उनकी ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से भी बात हो गई थी। लेकिन, अब अचानक उन्होंने चार्ज ले लिया है।IAS दीपक रावत को यूपीसीएल और पिटकुल का एमडी बनाने के साथ ही उरेड़ा का निदेशक भी बनाया गया था। लेकिन, उन्होंने जिम्मेदारी मिलने के बाद अपना चार्ज नहीं लिया। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत को इस बात को लेकर नाराज बताया जा रहा है। वो नहीं चाहते कि किसी आईएएस अधिकारी को एमडी बनाया जाए।अब अचानक दीपक रावत के चार्ज संभालने के बाद फिर से चर्चाएं होने लगी हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर दीपक रावत ने पहले चार्ज क्यों नहीं लिया था और अब ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने चार्ज संभाल लिया। क्या हरक सिंह रावत की नाराजगी दूर हो गई या फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्ती का असर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!