Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबर

उत्तराखंड में अगली कुछ दिनों और जारी रहेगी मुसीबत की बारिश,मौसम विभाग ने अलर्ट रहने के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी कहर से अभी प्रदेश वासियों को राहत नही मिलने वाली है,क्योकि मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी कर दी है।उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए 26 और 27 के लिए कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में 29 जुलाई तक लगातार ऑरेंज अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौडी, देहरादून जिले में अत्यंत भारी बारिश की संभवना है। बाकी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 27 को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौडी, देहरादून में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। अन्य जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 28 को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, तीव्र बौछार होने की संभावना है। 29 को भी इन्हीं छह जिलों में कहीं कहीं भरी से बहुत भारी बारिश व तीव्र बौछार की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!