Tuesday, August 11, 2026
Latest:
सुर्खियां

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन,उत्तराखंड में भी शोक की लहर,सीएम ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल वरिष्ठ राजनीतिज्ञ कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। कल्याण सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के रूप में उन्होंने जन सेवा की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!