Sunday, October 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड से बड़ी खबरशिक्षा विभाग से बड़ी खबर

शिक्षा मंत्री का सलाहकार बताने वाले अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश,दोषी पाए जाने पर सस्पेंड करने के शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है, जी हां शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने हरिद्वार जिले के नारसन उप शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर पर लगाए गए आरोपों को लेकर जांच करने के निर्देश शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को दिए हैं। साथ ही दोषी पाए जाने पर बृजपाल सिंह राठौड़ को सस्पेंड करने की भी बात कही है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से आज यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर हरिद्वार जिले के कई लोग उप शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर की शिकायत लेकर पहुंचे । जिसका शिक्षा मंत्री ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शिक्षा सचिव के साथ शिक्षा निदेशक आर के कुंवर और एडी महावीर बिष्ट से भी बृजपाल राठौर की जांच करने की बात कही। शिक्षा मंत्री का कहना है कि जो आरोप शिक्षा अधिकारी पर लगे हैं । वह गंभीर है इसलिए उन आरोपों की जांच गंभीरता से की जाए और यदि वह दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें सस्पेंड किया जाए ।

बृजपाल सिंह राठौर पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिनमें से एक शिक्षिका के अनुपस्थित रहने पर भी उन्हें पूरा वेतन दिए जाने का आरोप लगाया गया है, तो वही स्कूलों में खरीदी गई सामग्री को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यहां तक की आरटीआई में जिन स्कूलों में सामान खरीदने की बात कही गई है उन स्कूलों में समान तक नहीं पहुंचने के आरोप लगाए गए हैं । सबसे गंभीर आरोप तो यह लगाया गया है कि शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर के द्वारा उत्तराखंड शासन में अधिकारी के पद पर काम करने की बात कही गई है। साथ ही शिक्षा मंत्री के सलाहकार होने की भी बात कही गई यहां तक की जो बात शिक्षा मंत्री कहते हैं,वही काम शिक्षा मंत्री करते हैं,ये बड़े आरोप बृजपाल सिंह राठौर पर लगे हैं। कुल मिलाकर देखें तो जहां वित्तीय अनियमितता के आरोप बृजपाल सिंह राठौर पर लगे हैं तो वही शिक्षा मंत्री का नजदीकी होने और सलाहकार होने के आरोप भी उन पर लगे ऐसे में शिक्षा सचिव किस तरीके से इन आरोपों की जांच करते हैं और क्या कुछ जांच में निकल पाता है इस पर सभी की नजरें होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!