Sunday, October 25, 2026
Latest:
देशसुर्खियां

12 वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर,कल हो सकता है परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कल (23 मई 2021) रविवार एक बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में 12वीं बोर्ड एग्जाम और अन्य परीक्षाओं के आयोजन पर चर्चा होगी। इस मीटिंग में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एजुकेशन मिनिस्टर, शिक्षा सचिव और बोर्ड अध्यक्ष और स्टॉकहोल्डर शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्री निशंक ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मीटिंग में राज्य सरकार के सभी शिक्षा मंत्री और सचिव शामिल होंगे। वह आगामी होने वाले परीक्षाओं के संबंध में अपने विचार रखेंगे। यह मीटिंग ऑनलाइन रविवार सुबह 11.30 बजे होगी। बता दें कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण 12वीं बोर्ड परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा है। साथ ही 10वीं बोर्ड के छात्रों को इंटरनल अससमेंट के आधार पर प्रमोट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!